भारत

भारत में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 173.42 करोड़ के पार

jantaserishta.com
15 Feb 2022 9:52 AM IST
भारत में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 173.42 करोड़ के पार
x

नई दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पूरे देश में अब तक 173.42 करोड़ कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की डोज लगाई जा चुकी है. बुधवार को 44,68,365 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई

भारत को मिलेगी सबसे सस्ती वैक्सीन
भारत को अब एक और कोरोना वैक्सीन मिलने वाली है। बायोलॉजिकल ई की कोविड 19 वैक्सीन कोरबेवैक्स को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी। अब मंगलवार को इसकी पहली खेप मिलने वाली है। अगस्त में ही वैक्सीन का ऑर्डर दे दिया गया था और कुल 30 करोड़ डोज की मांग की गई थी। बायोलॉजिकल ई ने अब तक 25 करोड़ डोज का उत्पादन कर लिया है और आने वाले कुछ सप्ताह में ही अपना टारगेट पूरा कर लेगी।
सबसे सस्ती वैक्सीन होगी कोरबेवैक्स
पिछले साल केंद्र सरकार ने वैक्सीन के लिए 1500 करोड़ रुपये का अडवांस पेमेंट कर दिया था। डीजीसीआई ने कोरबेवैक्स के 12 से 18 साल के बच्चों पर भी इस्तेमाल की सिफारिश की है। जल्द ही डीजीसीआई इस दो डोज वाली वैक्सीन को फाइनल मंजूरी भी दे सकता है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कोरबेवैक्स की कीमत लगभग 145 रुपये होगी। इसमें कोई टैक्स शामिल नहीं है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story