भारत

10 मई तक टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी, अब बंद रहेंगे साप्ताहिक बाजार

Admin2
2 May 2021 12:35 PM GMT
10 मई तक टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी, अब बंद रहेंगे साप्ताहिक बाजार
x
नई गाइडलाइन जारी

देशभर में में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। हालात दिन ब दिन काबू से बाहर होते नजर आ रही है। तेजी से बढ़ती मरीजों की संख्या के चलते अस्पतालों की व्यवस्था बिगड़ गई है। मरीजों को बेड और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। हालात पर नियंत्रण करने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि गोवा में C लगा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गोवा सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए 3 मई सुबह 6 बजे से लेकर 10 मई की सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान कसिनो, बार, खेल परिसर, नदियो के किनारे घूमना, जिम, स्कूल, कॉलेज और साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे।


Next Story