भारत

मध्यप्रदेश में टोटल लॉकडाउन: सभी शहरों में शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक पूर्ण लॉकडाउन

jantaserishta.com
8 April 2021 7:12 AM GMT
मध्यप्रदेश में टोटल लॉकडाउन: सभी शहरों में शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक पूर्ण लॉकडाउन
x

भोपाल:- एमपी में कोरोना संक्रमण को देखते हुए शिवराज ने बड़ा फैसला लिया है। शिवराज सिंह चौहान ने सुबह में राज्य के सभी बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उसके बाद यह फैसला लिया है कि प्रदेश में दो दिनों का लॉकडाउन लगाया जाएगा। प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में अब दो दिन लॉकडाउन रहेगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अब प्रदेश में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। यह लॉकडाउन शहरी क्षेत्रों में रहेगा। लॉकडाउन के दौरान भी वैक्सीनेशन का कार्य जारी रहेगा। सीएम हाउस में शिवराज ने इसे लेकर प्रदेश के वरीय अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। इसके बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है।


इससे पहले शिवराज सिंह ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों के साथ कोरोना की स्थिति की समीक्षा की थी। उसके बाद उन्होंने निर्णय लिया था कि प्रदेश में सभी सरकारी दफ्तर सप्ताह में पांच दिन ही खुलेंगे। साथ ही उनकी टाइमिंग भी तय की है।
इसके साथ ही छिंदवाड़ा में सात दिन के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। शिवराज ने कहा है कि हम पूरी तरह से लॉकडाउन की तरफ नहीं जाएंगे। संक्रमण को रोकने के लिए जो भी जरूरी कदम होंगे, उसे उठाए जाएंगे। सीएम मास्क पहनने के लिए लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि वह मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।




Next Story