भारत

अधिसूचना के पांचवें दिन प्राप्त हुए कुल 7 नामांकन आवेदन सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अभ्यर्थी

jantaserishta.com
3 Nov 2023 6:01 PM IST
अधिसूचना के पांचवें दिन प्राप्त हुए कुल 7 नामांकन आवेदन सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अभ्यर्थी
x

चूरू : विधानसभा आम चुनाव के मध्यनजर जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में संबंधित रिटनिर्ंग अधिकारियों द्वारा अधिसूचना जारी होने के पांचवें दिन शुक्रवार को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 7 नामांकन आए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश गौतम ने बताया कि जिले के सादुलपुर, सुजानगढ़, रतनगढ़ तथा चूरू विधानसभा क्षेत्र में एक-एक नामांकन तथा तारानगर में एक ही उम्मीदवार के तीन आवेदन प्राप्त हुए। शुक्रवार को सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र से किसी भी उम्मीदवार ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए आम आदमी पार्टी से संजू बाला, सुजानगढ़ के लिए निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र कुमार नायक, चूरू विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्दलीय उम्मीदवार असलम लिलगर, सादुलपुर विधानसभा के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) से सुनील कुमार तथा तारानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी से राजेन्द्र राठौड़ ने तीन नामांकन दाखिल किए। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 13 उम्मीदवारों ने 18 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story