भारत

बाप रे! कछुए को जिंदा जला दिया, आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचे, देखें VIDEO

jantaserishta.com
16 Jun 2024 3:58 PM IST
बाप रे! कछुए को जिंदा जला दिया, आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचे, देखें VIDEO
x
जेल भेजे गए.
सहारनपुर: सहारनपुर में एक जिंदा कछुए को चूल्हे में जिंदा जलाने एक वीडियो सामने आया है। युवकों ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवकों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला थाना देवबंद के गांव रणसुआ का है।
थाना देवबंद के राजूपुर इलाके के रणसुआ गांव के रहने वाले आकाश कुमार ने जिंदा कछुए को जलाने की एक वीडियो बनाई। जिसकी फेसबुक अकाउंट पर रील लगाई। वीडियो 57 सेकेंड की है। वीडियो में युवक कछुए को जिंदा आग में चला रहे हैं।
एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य संरक्षण अधिनियम में चालान किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story