भारत

भारतीय छात्र की मौत के आरोप में टोरंटो का 60 वर्षीय ड्राइवर गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 Dec 2022 12:25 PM IST
भारतीय छात्र की मौत के आरोप में टोरंटो का 60 वर्षीय ड्राइवर गिरफ्तार
x
टोरंटो (आईएएनएस)| कनाडा की टोरंटो पुलिस ने 23 नवंबर को करनाल के एक भारतीय छात्र की मौत के मामले में एक 60 वर्षीय ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। मिडटाउन टोरंटो में योंग स्ट्रीट और सेंट क्लेयर एवेन्यू के चौराहे पर बीस वर्षीय कार्तिक सैनी की साइकिल को एक पिक-अप ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई।
चालक पर गुरुवार को लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात संकेतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया।
उसे 16 फरवरी 2023 को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सैनी शेरिडन कॉलेज का छात्र था।
टोरंटो पुलिस के अनुसार, पिकअप के चालक ने सैनी को टक्कर मारी और उसे वाहन से रौंग दिया।
पैरामेडिक्स ने भारतीय छात्र की जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story