भारत

सोसाइटी के गेट पर लगे भगवान परशुराम के पोस्टर को फाड़ा, घटना CCTV में रिकॉर्ड

jantaserishta.com
22 April 2023 12:01 PM IST
सोसाइटी के गेट पर लगे भगवान परशुराम के पोस्टर को फाड़ा, घटना CCTV में रिकॉर्ड
x
पुलिस मामले की जांच कर रही है और शुरुआती जांच में इसे आपसी लेनदेन का मामला बता रही है।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर 74 में बनी सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में शुक्रवार की रात सोसायटी गेट पर लगे भगवान परशुराम के पोस्टर को एक व्यक्ति ने फाड़ दिया है। ये घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। इसके बाद पोस्टर लगाने वाले ने पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शुरुआती जांच में इसे आपसी लेनदेन का मामला बता रही है। थाना 113 इलाके के सेक्टर 74 केपटाउन सोसाइटी में रहने वाले नवीन दुबे ने सोसाइटी के गेट पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्टर लगाया था। नवीन दुबे का आरोप है कि सोसाइटी में ही रहने वाले व्यक्ति शंभू सिंह और सौरव सिंह ने देर रात शराब के नशे में सोसाइटी गेट पर लगे पोस्टर को फाड़ दिया है। इसकी रिकॉडिर्ंग सोसाइटी गेट पर लगे सीसीटीवी में हो गई है। इसके बाद सोसायटी निवासी नवीन दुबे ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है और मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, क्योंकि भगवान परशुराम के पोस्टर को फाड़ना आस्था के साथ खिलवाड़ है।
थाना सेक्टर 113 क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर 74 स्थित केपटाउन सोसायटी में रहने वाले शंभू सिंह ने नवीन दूबे के बैनर को पैसों के लेन देन व पोस्टर पर अपना नाम न होने के कारण में फाड़ दिया है। थाना सेक्टर 113 पुलिस बल मौके पर मौजूद है, दोनों पक्षों को थाने पर लाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story