भारत

कपड़े फाड़े, डंडे मारे...महिला पर ढाए जुल्म

jantaserishta.com
18 March 2024 5:54 AM GMT
कपड़े फाड़े, डंडे मारे...महिला पर ढाए जुल्म
x

सांकेतिक तस्वीर

अत्याचार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मैनपुरी: मैनपुरी में एक महिला पर हैवानियत दिखाते हुए चार लोगों ने डंडों से पीटा। महिला के कपड़े फाड़े और अर्धनग्न कर महिला पर डंडे बरसा दिए। मामला मैनपुरी के करहल का है। महिला के जेठ और ससुर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे डंडों से पीटा और छेड़खानी की। रेप की कोशिश की बात भी कही जा रही है। महिला पर हो रहे अत्याचार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला सामने आया।
वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि रात के अंधेरे में एक महिला को कुछ लोग डंडों से बुरी तरह पीट रहे हैं। महिला के कपड़े फाड़ रहे हैं। वहीं महिला खुद को बचाने की कोशिश कर रही है। यहां तक की हाथ जोड़कर महिला उनसे छोड़ने के लिए कह रही है। लेकिन कोई भी उसकी नहीं सुन रहा और उस पर डंडे बरसा रहा है। महिला के कपड़े फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया और उसे डंडों से पीटा गया। कहा जा रहा है कि महिला ने आलू चोरी किए थे जिसकी उसे सजा दी जा रही थी। वीडियो में महिला के पास एक तसले में कुछ आलू भी दिखे।
हालांक महिला ने अपने जेठ और ससुर समेत कुल 4 पर छेड़खानी, मारपीट और रेप की कोशिश के आरोप लगाए हैं। इस बारे में पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने जानकारी देते हुए कहा कि थाना करहल क्षेत्रांतर्गत वायरल वीडियो में एक महिला के साथ मारपीट एवं छेड़खानी से सबंधित 03 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। मामला 29 फरवरी का है। महिला के जेठ, ससुर और गांव के दो लोगों ने छेड़खानी की और रेप की कोशिश की। मामले में 1 मार्च को केस दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों में से तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। महिला का मेडिकल परीक्षण करवाया गया और बयान दर्ज किया गया है। वहीं चौथे आरोपी महिला के ससुर को पकड़ने की भी कोशिश जारी है।
Next Story