भारत

यूजीसी नियमों के विरोध में उठीं मशालें

Shantanu Roy
18 Oct 2026 9:58 PM IST
यूजीसी नियमों के विरोध में उठीं मशालें
x
Darlaghat. दाड़लाघाट। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रस्तावित नियमों के विरोध में मनाली से शिमला तक निकाली जा रही सवर्ण न्याय पदयात्रा शुक्रवार को दाड़लाघाट पहुंची। यहां स्वर्ण समाज के लोगों ने पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया। देर शाम स्यार से अंबुजा चौक तक मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया और यूजीसी के प्रस्तावित नियम वापस लेने की मांग उठाई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी रोल बैक के नारे भी लगाए। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में निकाली जा रही पदयात्रा का शुक्रवार को 15वां दिन था। पदयात्रा सुबह बिलासपुर के नौणी चौक से शुरू होकर कोठीपुरा, ब्रह्मपुखर, नम्होल, घ्याड़ और भराड़ीघाट होते हुए चमाकड़ी पुल व दाड़ला मोड़ से दाड़लाघाट पहुंची। आयोजकों के अनुसार मनाली से शिमला तक करीब 400 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का उद्देश्य यूजीसी के प्रस्तावित नियमों को लेकर जनजागरण करना है। यात्रा के समापन पर 22 अक्तूबर को शिमला में संविधान हाथ में लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है।
Next Story