भारत
शीर्ष भारतीय पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई के खिलाफ धरना दिया
jantaserishta.com
18 Jan 2023 3:10 PM IST

x
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)| ओलम्पिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक तथा विनेश फोगाट और अन्य शीर्ष भारतीय पहलवानों ने बुधवार को जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ धरना दिया।
बजरंग ने ट्विटर पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा, "खिलाड़ी अपने देश के लिए पदक जीतने के वास्ते कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन फेडेरशन ने हमें नीचा दिखाने के सिवा कुछ नहीं किया है। खिलाड़ियों को मनमाने कानून लागू कर प्रताड़ित किया जा रहा है।"
साक्षी मलिक ने 'आईएएनएस' से बात करते हुए कहा, "हम चार बजे डब्ल्यूएफआई के अधिकारियों से मिलेंगे और अपने मुद्दों पर चर्चा करेंगे। तब तक हम यहां बैठे हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





