भारत

कानून हाथ में लिया...भतीजे के साथ भागी शादीशुदा महिला, फिर...

jantaserishta.com
23 March 2026 5:45 PM IST
कानून हाथ में लिया...भतीजे के साथ भागी शादीशुदा महिला, फिर...
x
वीडियो हुआ वायरल.
दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां उनाव ग्राम में एक सरपंच के पति के साथ दबंगों ने मारपीट कर उसे जूतों की माला पहनाकर पूरे बाजार में घुमाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, उनाव ग्राम पंचायत की सरपंच किरण वर्मा के भतीजे विशाल के साथ एक विवाहिता 19 मार्च को प्रेम प्रसंग के चलते घर से भाग गई थी. इस मामले में उनाव पुलिस ने एक दिन बाद महिला को बरामद कर लिया. महिला ने पुलिस को बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से गई थी. इसके बाद पुलिस ने सरपंच पक्ष के किसी भी व्यक्ति पर मामला दर्ज नहीं किया.
इस बात से नाराज महिला के दबंग परिजनों ने सरपंच के पति को निशाना बनाया. उन्होंने पहले सरपंच पति के साथ मारपीट की और फिर उसके मुंह पर कालिख पोत दी. इसके बाद उसे जूतों की माला पहनाकर उनाव ग्राम के बाजार में घुमाया गया.
घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वीडियो में सरपंच पति जूतों की माला पहनकर बाजार में जाते दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे परिजन चलते नजर आ रहे हैं.
पुलिस ने फोन पर बताया कि जुलूस निकाला गया है. फिलहाल इस मामले में उनाव थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story