भारत

इंटरनेट की ली मदद, फिर पति ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
7 Aug 2022 2:27 PM IST
इंटरनेट की ली मदद, फिर पति ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

कर्ज के नीचे दबे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी के इंश्योरेंस क्लेम के पैसे हथियाने के लिए उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। कर्ज के नीचे दबे बद्रीप्रसाद मीणा नाम के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने इंटरनेट का सहारा लिया। उसने अपना कर्ज चुकाने के रास्ते खोजने के लिए इंटरनेट पर कई वीडियो देखे। कुछ वीडियो देखने के बाद उसने पहले अपनी पत्नी का इंश्योरेंस कराया और फिर उस पैसे को हसिल करने के लिए उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है। पूजा के पति ने 26 जुलाई की रात करीब नौ बजे भोपाल रोड पर उसे गोली मार दी थी। जिसके बाद इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
आरोपी पति ने शुरुआत में तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच की, तो उन्हें पति पर शक हुआ और उसे हिरासत में ले लिया। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी की हत्या के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि पुलिस जांच में सामने आया कि वे चारों आरोपी घटना के वक्त मौके पर मौजूद ही नहीं थे। पुलिस ने बद्रीप्रसाद मीणा को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story