भारत

पत्नी पर टिप्पणी का बदला हत्या करके लिया, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
25 March 2025 8:07 AM IST
पत्नी पर टिप्पणी का बदला हत्या करके लिया, जानें पूरा मामला
x
चाकू घोंपा.
दिल्ली: उत्तर दिल्ली के तेलीवाड़ा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने एक व्यक्ति की पत्नी पर कुछ टिप्पणी कर दी. जिसके बाद गुस्साए व्यक्ति ने उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर दिल्ली के तेलीवाड़ा इलाके में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. यह घटना व्यक्ति की पत्नी पर टिप्पणी के बाद हुई. अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
अधिकारी अनुसार बाड़ा हिंदू राव पुलिस स्टेशन में चाकू घोंपने की घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली थी. जिसके बाद पुलिस एक टीम मौके पर पहुंची. जहां पुलिस ने पाया कि आशू और हर्षू घायल हैं. जिसके बाद दोनों को हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां आशु को मृत घोषित कर दिया गया.
शुरुआती जांच में पता चला है कि यह विवाद आशु द्वारा एक आरोपी की पत्नी के बारे में की गई टिप्पणी से उपजा था. टिप्पणी से गुस्साए शिवम उर्फ ​​बल्लू और गौतम ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. हर्षू भी हमले में शामिल पाया गया है. उसका एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story