भारत

एनेस्थीसिया का ओवरडोज लिया...लड़की ने जान देने के लिए अपनाया ये तरीका

jantaserishta.com
20 Nov 2022 1:39 PM IST
एनेस्थीसिया का ओवरडोज लिया...लड़की ने जान देने के लिए अपनाया ये तरीका
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

पुलिस भी हैरान है.
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्राइवेट अस्पताल की नर्स ने शनिवार देर रात आत्महत्या कर ली. सुसाइड के लिए नर्स ने जो तरीका अपनाया उसे जानकर पुलिस भी हैरान है. नर्स ने खुद को एनेस्थीसिया का ओवरडोज़ देकर खुदकुशी की है.
हबीबगंज थाना प्रभारी के मुताबिक, मृतका का नाम विशाखा कहार है. उसकी उम्र 25 साल थी. विशाखा मूल रूप से नर्मदापुरम (होशंगाबाद) की रहने वाली थी और भोपाल के निजी अस्पताल में बतौर नर्स काम करती थी. शनिवार रात जब वह अपने हॉस्टल के रूम में थी तो अचानक बेहोश हो गई. हॉस्टल में उसकी रूम मेट मौजूद थी. उसने देखा कि विशाखा ने कोई इंजेक्शन लगाया था जो उसके हाथ के पास ही खाली पड़ा हुआ था और उसके हाथ पर सिरिंज का निशान भी था.
हॉस्टल से विशाखा को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज़ लेकर आत्महत्या की है. फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
मृतका के पास से फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. लेकिन पुलिस उसके दोस्तों, रूममेट और परिजनों से बयान ले रही है ताकि पता चल सके कि विशाखा के जीवन में क्या चल रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story