भारत

टोंस नदी हादसा: रील बनाते समय डूबे 3 युवकों की मौत, 1 सुरक्षित बचा

SHIDDHANT
16 May 2026 11:16 PM IST
टोंस नदी हादसा: रील बनाते समय डूबे 3 युवकों की मौत, 1 सुरक्षित बचा
x
टोंस नदी में डूबने से सनी, आयुष और आदित्य की मौत
Prayagraj प्रयागराज: यमुनानगर जोन के मेजा थाना क्षेत्र में टोंस नदी में नहाते समय दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक को मछुआरों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार, चारों युवक शनिवार को बलुआ गांव स्थित टोंस नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान सभी अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद मछुआरे और ग्रामीण तुरंत बचाव कार्य में जुट गए।

कड़ी मशक्कत के बाद पीयूष नामक एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बाकी तीन युवकों की जान नहीं बच सकी। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय सनी, 8 वर्षीय आयुष और 25 वर्षीय आदित्य के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब युवक मोबाइल से रील बना रहे थे और उसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story