भारत

Tonk: खेत पर काम करने वाले 2 लोगों की लू से मौत

Shantanu Roy
2 Jun 2024 5:38 PM GMT
Tonk: खेत पर काम करने वाले 2 लोगों की लू से मौत
x
बड़ी खबर
Tonk: टोंक। टोंक के दूनी व घाड़ थाना क्षेत्र में खेतों में काम कर रहे दो किसानों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसका पता चलने पर उन्हें दूनी अस्पताल लाया गया। जहां शुक्रवार को उनका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। ग्रामीणों का मानना ​​है कि उनकी मौत लू लगने से हुई है, जबकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। घाड़ थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि केदार निवासी गणेश (35) पुत्र छीतर लाल बैरवा गुरुवार को मूंग की फसल में पानी देने के लिए खेत पर गया था।

शाम छह बजे तक भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन खेत पर पहुंचे, जहां वह खेत पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। बाद में उसे दूनी अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसी प्रकार नया गांव सतवाड़ा निवासी पप्पू लाल (51) पुत्र खाना राम यादव गुरुवार को खेत पर गया था। वह भी शाम तक नहीं लौटा तो परिजन खेत पर गए। जहां उन्हें पप्पूलाल मृत अवस्था में पड़ा मिला। बाद में उसे दूनी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
Next Story