भारत

कल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल विधानसभा क्षेत्र से करेंगे नामांकन

jantaserishta.com
30 Jan 2022 11:56 AM IST
कल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल विधानसभा क्षेत्र से करेंगे नामांकन
x

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी है. इस बार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है. अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट (Karhal Assembly Seat) से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. 31 जनवरी को वो इस सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल (Akhiesh Yadav Nomination) करेंगे. इस दौरान उनके साथ मैनपुरी जिले के दूसरे उम्मीदवार होंगे.

सपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अखिलेश यादव 31 जनवरी को करहल सीट से अपना नामांकन पत्र भरेंगे, उनके साथ जिले के तीन सपा उम्मीदवार और पार्टी कार्यकर्ता भी होंगे. मैनपुरी की करहल सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है. अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. जब से उन्होंने इस सीट पर चुनाव लड़ने का एलान किया है तभी से यहां का सियासी माहौल भी गरम हो गया है.
मैनपुरी में तीसरे चरण में मतदान होना है. हालांकि यहां के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं लेकिन सपा उम्मीदवार अखिलेश यादव के नॉमिनेशन का इंतजार कर रहे हैं. अखिलेश यूपी में आरएलडी और दूसरी छोटी-छोटी पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story