भारत

टमाटर ने सब्जी का स्वाद बिगाड़ा, जनता का बुरा हाल!

jantaserishta.com
29 Jun 2023 10:44 AM IST
टमाटर ने सब्जी का स्वाद बिगाड़ा, जनता का बुरा हाल!
x
टमाटर ने लगाई सेंचुरी.
पटना: बिहार की राजधानी पटना सहित अधिकांश शहरों में भी टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। दाम में वृद्धि का कारण स्थानीय टमाटर की फसल का नुकसान होना बताया जा रहा है। पटना में टमाटर के दाम में वृद्धि पिछले दो सप्ताह के अंदर हुई है। दो सप्ताह के पहले पटना में टमाटर 25 से 30 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा था। पिछले 10 दिनों के अंदर लगभग सभी सब्जियों की कीमत में वृद्धि देखी जा रही है। विक्रेताओं का कहना है कि आवक में कमी के कारण सब्जियों के दामों में वृद्धि देखी जा रही है।
पटना में अप्रैल-मई माह में 10 से 15 रुपये प्रति किलो तक टमाटर बिक रहे थे। जून के अंतिम सप्ताह में भाव अचानक बढ़ने लगे हैं। मंडी विक्रेताओं का कहना है कि स्थानीय स्तर पर टमाटर सहित सभी सब्जियों की आवक कम हो रही है। इस साल अत्यधिक गर्मी और बारिश में देरी के कारण सब्जियों की पैदावार कम हुई है। पटना में टमाटर बाहर से मंगवाया जा रहा है। अन्य राज्यों में जहां टमाटर की खेती होती थी, वहां भी बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि टमाटर के मूल्यों में अभी और वृद्धि हो सकती है। पटना की मंडी में परवल की कीमत 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। जबकि, भिंडी 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। नेनुआ 30 से 35 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 40 रुपये पहुंच गया है तथा करेला के भाव भी 40-50 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story