भारत

घना कोहरा: 40 फीट नीचे गिरा टमाटर से भरा कैंटर, फिर...

jantaserishta.com
9 Jan 2023 11:29 AM IST
घना कोहरा: 40 फीट नीचे गिरा टमाटर से भरा कैंटर, फिर...
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| घने कोहरे के चलते एक के बाद एक एक्सीडेंट के मामले सामने आ रहे हैं। बीती शाम से ग्रेटर नोएडा, नोएडा समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर टमाटर से भरा कैंटर करीब 40 फीट नीचे गिर गया। कैंटर में मौजूद ड्राइवर और क्लीनर को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टमाटर से भरा आईसर कैंटर ग्रिल तोड़कर घने कोहरे की वजह से नीचे गिर गया। पुलिस के आला अधिकारी समेत नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर मौजूद है। पीआरवी व पुलिसकर्मियों ने घायल को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना नालेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत प्रात: करीब 5 बजे सफीपुर सर्विस रोड के पास जीरो प्वाइंट पर आगरा से परीचौक पर उतरने वाले साइड से एक कैंटर जिस पर टमाटर लदा हुआ था, फ्लाईओवर के ऊपर से नीचे गिर गयी जिसमे दो ड्राइवर दानिश और रिहान घायल हो गये। उनको पुलिस द्वारा जिम्स अस्पताल भिजवाया गया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story