भारत
टोल प्लाजा कर्मी को पिस्टल दिखाकर धमकी, चालक ने कहा- हम नहीं देंगे टोल
jantaserishta.com
25 April 2024 7:28 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में मैठि टोल प्लाजा कर्मी को चालक ने पिस्टल दिखाकर धमकी देने का एक मामला सामने आया है. मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टॉल प्लाजा पर दिनदहाड़े कार सवार एक दबंग ने टॉल कर्मी पर पिस्टल तान दी. पिस्टल सटाकर धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है.
सीसीटीवी के आधार पर कार सवार की पहचान की जा रही है. जानकारी के मुताबिक एक कार में सवार दो लोग टॉल प्लाजा के लेन संख्या में पहुंचे और बेरियर हटाने के लिए टॉल कर्मी पर दबाव बनाने लगा. कर्मी नीरज गुप्ता ने टोल टैक्स की मांग की गई है. कर्मी ने जब बेरियर हटाने से मना किया तो कार से उतरकर गाली देते हुए कमर से पिस्टल निकालकर टॉल कर्मी के गर्दन में पिस्टल तान दी.
घटना के बाद भीड़ बढ़ता देख फास्ट टैग से टोल टैक्स का भुगतान कर आरोपी मौके से फरार हो गया. ये पूरा कारनामा टॉल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस संबंध में टोल प्रबंधक ओमप्रताप सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है. बता दें की लोकसभा चुनाव को लेकर थाना जिला प्रशासन ने थाना क्षेत्र के मैठी टॉल प्लाजा और ठीकापाही एनएच 57 पर चेक पोस्ट बनाया गया.
वहां एक भी पुलिस कर्मी नहीं थे. टॉल प्लाजा और टॉल महाप्रबंधक महेश मिश्रा ने बताया 4 बजकर 48 मिनट पर बूथ संख्या 2 पर एक कार आई जिसमें दो लोग सवार थे और टॉल कर्मी को बेरियर से हटाने के दवाब बनाने लगा, जबकि कार में दो फास्टैग लगे हुए थे जिसमें से एक में बैलेंस नहीं था. जब टॉल कर्मी ने गाड़ी को पीछे करने के लिए कहा तो इतने में कार से पिस्टल निकाल कर टॉल कर्मी को गोली मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से भाग गया. इस मामले को लेकर गायघाट थाने में अज्ञात कार सवार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
Tagsमुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर न्यूज़बिहारबिहार न्यूज़टोल प्लाजा कर्मीधमकी देने का मामलागायघाटटॉल प्लाजाMuzaffarpurMuzaffarpur NewsBiharBihar NewsToll Plaza EmployeeThreatening CaseGaighatToll Plaza
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





