भारत

सुसाइड वाली जगह बताया और प्रेमी जोड़े ने खाया जहर

Nilmani Pal
14 Oct 2025 6:38 AM IST
सुसाइड वाली जगह बताया और प्रेमी जोड़े ने खाया जहर
x
परिजन सदमे में

यूपी। राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज में आउटर रिंग रोड पर ओला कैब चालक ने 10वीं की छात्रा अपनी प्रेमिका के साथ जहर खाकर जान दे दी। इससे पूर्व चालक ने भाई और पिता को फोन कर बताया था। उनके मोबाइल पर लोकेशन भी भेजी थी। परिवारीजन पहुंचे तो दोनों कार में अचेत मिले। आनन-फानन उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर भागे, जहां देर रात इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित किया गया है।

जानकीपुरम अजनगर निवासी सुभाष रावत ओला कैब चालक था। रविवार रात वह आलमबाग के गढ़ी कनौरा में रहने वाली 15 वर्षीय प्रेमिका के साथ कार से निकला था। सुभाष के भाई पंकज ने बताया कि रात में उनके पास भाई का फोन आया। उसने बताया कि तुम लोग प्रेमिका के साथ शादी नहीं कर रहे हो। इसलिए दोनों जहर खा रहे हैं। इसके बाद मोबाइल पर उसने लोकेशन भेजी। घटना की जानकारी किशोरी के परिवारीजनों को दी गई।

आनन-फानन दोनों घरों के लोग लोकेशन के आधार पर गोसाईंगंज आउटर रिंग रोड पर पहुंचे। वहां कार के अंदर सुभाष और किशोरी दोनों अचेत मिले। उनको आनन-फानन ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुभाष अथवा किशोरी के परिवारीजनों में से किसी ने थाने पर इसकी सूचना नहीं दी थी। वे खुद दोनों को लेकर ट्रॉमा गए थे। वहां केजीएमयू चौकी से शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम कराया गया। सोशल मीडिया पर प्रसारित जानकारी के आधार पर दोनों के परिवारीजनों से संपर्क किया गया। उन्होंने किसी भी आरोप से इनकार किया है। पंकज ने बताया कि उसके परिवार में पिता फूलचंद्र, मां सुमन और एक बहन है। वहीं, किशोरी के परिवार में उसकी मां, पिता और भाई हैं।

Next Story