भारत

इतना बड़ा झूठ बोला...गिरफ्तार एक्ट्रेस से जुड़ी चौंकाने वाली खबर

jantaserishta.com
12 March 2025 5:44 PM IST
इतना बड़ा झूठ बोला...गिरफ्तार एक्ट्रेस से जुड़ी चौंकाने वाली खबर
x
खुलासा हुआ.
Ranya Rao Gold Smuggling Case: सोना तस्करी मामले में बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार की गईं कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब इसमें नया खुलासा हुआ है। एक्ट्रेस ने पिछले साल नवंबर और दिसंबर में दो बार दुबई में सोना खरीदा और वहां के सीमा शुल्क विभाग को बताया कि वह स्विट्जरलैंड के जिनेवा की यात्रा करेंगी, लेकिन उन्होंने जिनेवा के बजाए भारत की यात्रा की। इससे पता चलता है कि राव ने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) से भी झूठ बोला था। राव की गिरफ्तारी के बाद, बेंगलुरु राजस्व खुफिया निदेशालय ने छापेमारी के दौरान टेक सिटी में उनके घर से 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये नकद बरामद किए।
सीएनएन-न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, डीआरआई ने बताया कि एक्ट्रेस रान्या राव ने 13 नवंबर और 20 दिसंबर को दुबई में सोना खरीदा था और बताया था कि वह जिनेवा जा रही है। लेकिन अरेस्ट मेमो के अनुसार वह भारत आ गईं। राव ने यह माना है कि गिरफ्तारी से पहले वह कम से कम दो मौकों पर दुबई से भारत सोना लेकर आई थीं। डीआरआई अधिकारियों का मानना ​​है कि उसने करीब 4.83 करोड़ रुपये की सीमा शुल्क चोरी की है।
डीआरआई को दिए बयान में रान्या ने माना है कि उसने न सिर्फ दुबई, बल्कि यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व की भी यात्रा कर चुकी हैं। साथ ही यह भी स्वीकार किया था कि उसके पास से 17 सोने की छड़ें बरामद की गई थीं। इस बीच, कर्नाटक सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. के रामचंद्र राव पर एयरपोर्ट के प्रोटोकॉल विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करके अपनी सौतेली बेटी एवं एक्ट्रेस रान्या राव के साथ सोने की तस्करी में शामिल होने के आरोपों की जांच शुरू की है।
यह जांच राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा चार मार्च को केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अभिनेत्री की गिरफ्तारी के बाद शुरू की गई है। रान्या के पास कथित रूप से 14.8 किलोग्राम सोने की छड़ें बरामद हुई थीं, जिनकी कीमत 12 करोड़ रुपये से अधिक थी, जिन्हें उन्होंने अपने शरीर पर बंधी एक बेल्ट में छिपाकर रखा था। रिपोर्टों में कहा गया कि राव, जो वर्तमान में कर्नाटक राज्य पुलिस आवास एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक हैं, ने हवाई अड्डे पर वीआईपी प्रोटोकॉल सेवाएं प्रदान करने के लिए अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया होगा, जिससे उनकी सौतेली बेटी को सीमा शुल्क जांच से बचने में मदद मिली होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story