भारत

इमरान खान को बताया बड़ा भाई: सिद्धू के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- जिसका डर था वही हुआ

jantaserishta.com
20 Nov 2021 2:14 PM IST
इमरान खान को बताया बड़ा भाई: सिद्धू के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- जिसका डर था वही हुआ
x

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को करतारपुर कॉरिडोर से पाकिस्तान के करतारपुर पहुंचे. पाकिस्तान के करतारपुर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू का पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत हुआ. स्वागत से अभिभूत नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को अपना बड़ा भाई बताया और कहा कि उसने बहुत प्यार दिया.

नवजोत सिंह सिद्धू के करतारपुर पहुंचने के बाद का ये वीडियो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया है. इस वीडियो में नवजोत सिंह सिद्धू की आवाज स्पष्ट सुनाई दे रही है. सिद्धू इमरान खान को बड़ा भाई बताते हुए कह रहे हैं कि उसने बहुत प्यार दिया. बीजेपी ने इसे लेकर हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है.


बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नवजोत सिंह सिद्धू के मसले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story