
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मुख्यमंत्री की ओर इशारा करते हुए बच्चों से पूछा कि आप इन्हें जानते हैं.
सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर में सीएम शिवराज का अनूठा अंदाज देखने को मिला. जिले के नसरुल्लागंज पहुंचे सीएम शिवराज ने सीएम राइस स्कूल पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया. इसके साथ ही उनके साथ क्रिकेट भी खेला. इस दौरान उन्होंने बॉलिंग की.
इसी दौरान वहां खड़े एक टीचर ने मुख्यमंत्री की ओर इशारा करते हुए बच्चों से पूछा कि आप इन्हें जानते हैं. इस पर बच्चों ने हां बोलते हुए शिवराज सिंह को प्रधानमंत्री बताया. इस पर टीचर ने बात को संभालते हुए कहा कि यह तो बाद में बनेंगे.
विद्यालय पहुंचने के साथ ही शिवराज सिंह जिले में निर्माणधिन पुल और एप्रोच रोड का निरीक्षण भी किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग इमानदारी से काम करेंगे उनको पुरस्कृत करने के साथ ही कंधे पर बैठाएंगे. गड़बड़ी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है. ऐसे लोग अपने घरों में बैठे.
सीएम ने कहा कि काम करने के लिए एक्शन मोड में रहना जरूरी होता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हैं. इनके माध्यम से सीहोर और देवास जिले के किसानों को सिंचाई का पानी मिलेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





