भारत
Tokyo olympics: महिला हॉकी में कड़ा मुकाबला जारी, इंग्लैंड ने बनाई 1-0 की बढ़त
Shubhra Nandy
6 Aug 2021 7:40 AM IST

x
ओलंपिक में आज 15वां दिन है और भारत के लिए आज का दिन काफी अहम है।
ओलंपिक में आज 15वां दिन है और भारत के लिए आज का दिन काफी अहम है। भारत की महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए मैदान में उतर चुकी है और भारत और ब्रिटेन के बीच कड़ा मुकाबला जारी है। भारतीय महिला हॉकी टीम यदि आज पदक जीत लेती है तो यह ऐतिहासिक अवसर होगा। फिलहाल दोनों ही टीमों के बीच कड़ा मुकाबला जारी है और ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है।
आज 7 इवेंट में हिस्सा लेंगे भारतीय खिलाड़ी
6 अगस्त को भारतीय खिलाड़ी टोक्यो ओलिंपिक के 4 अलग-अलग स्पोर्ट्स के 7 इवेंट में हिस्सा लेंगे। महिला हॉकी टीम से जहां ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने की उम्मीद है, वहीं पदक जीतने की सबसे ज्यादा उम्मीद बजरंग पूनिया से भी है, जो आज मैट पर उतरेंगे। पूनिया आज फाइनल में पहुंचकर अपना मेडल पक्का कर सकते हैं। इसके अलावा महिला रेसलर सीमा बिस्ला दिन के आखिर में मिक्स्ड टीम भी 4×400 मीटर रिले रेस में हिस्सा लेगी।
Next Story





