भारत

Tokyo Olympics: पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में, डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को 21-15, 21-13 से हराया

jantaserishta.com
29 July 2021 7:15 AM IST
Tokyo Olympics: पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में, डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को 21-15, 21-13 से हराया
x
ब्रेकिंग न्यूज़

टोक्यो. भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में अच्छी शुरुआत की है. सिंधु ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे गेम में 21-15, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. पीवी सिंधु ने 2016 रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था. वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं. वे दो मुकाबले और जीत लेती हैं तो उनका मेडल पक्का हो जाएगा.

पीवी सिंधु ने मुकाबले में मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ अच्छी शुरुआत की. पहले गेम में वे एक समय 11-6 से आगे थीं. इसके बाद स्कोर 13-10 हो गया. फिर 16-12 के बाद स्कोर डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट ने वापसी की और स्कोर 16-15 हो गया. हालांकि इसके बाद सिंधु ने वापसी की और पहला गेम 21-15 से जीत लिया. यह गेम 22 मिनट तक चला. इस गेम की औसत रैली 14 शॉट की रही. सिंधु को ओलंपिक में छठी वरीयता मिली हुई है.
दूसरे गेम में भी अच्छी शुरुआत
दूसरे गेम में भी पीवी सिंधु ने अच्छी शुरुआत की और 5-0 की बढ़त बना ली. इसके बाद मिया ब्लिचफेल्ट ने कुछ अच्छे शॉट लगाए और स्कोर 3-6 हो गया. हाफ टाइम तक पीवी सिंधु 11-6 की बढ़त बनाने में कामयाब रहीं. अंत में उन्होंने यह मुकाबला 21-13 से जीतकर अंतिम-8 में जगह बनाई. यह मुकाबला 19 मिनट तक चला. इस गेम की औसत रैली 10 शॉट की रही.
लगातार तीसरी जीत दर्ज की
पीवी सिंधु की यह लगातार तीसरी जीत है. सिंधु की भिड़ंत क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची से हो सकती है. पिछले दो ओलंपिक की बात की जाए तो बैडमिंटन में भारत को मेडल मिले हैं. 2012 में साइना नेहवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. वे बैडमिंटन के इतिहास में ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं. टोक्यो ओलंपिक की बात की जाए तो भारत को अब तक सिर्फ एक मेडल मिला है. महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story