TOKYO OLYMPICS: जेवलीन थ्रो में भारत के लिए हुई शानदार शुरुआत, नीरज चोपड़ा धमाकेदार प्रदर्शन से फाइनल में

टोक्यो ओलंपिक का आज 13वां दिन है. भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है. नीरज ने क्वालिफिकेशन राउंड में 86.65 मीटर दूर भाला फेंका. इस प्रदर्शन के बाद उनसे मेडल की उम्मीद बढ़ गई है. आज महिला हॉकी टीम का सेमीफाइनल मुकाबला भी है. टीम पहले ही इतिहास रच चुकी है और अब उसका लक्ष्य टोक्यो ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना को हराकर अपनी उपलब्धियों को शिखर पर पहुंचाना होगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





