भारत

आज का टैरो राशिफल, 3 फरवरी 2022

Nilmani Pal
3 Feb 2022 12:40 AM GMT
आज का टैरो राशिफल, 3 फरवरी 2022
x

मेष: आज का दिन संभलकर चलें। दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है। जो लोग समय के साथ चलते हैं, उन्हें समस्याएं उलझाती नहीं है। आपको समझदारी से सब कुछ प्राप्‍त होगा।

वृषभ: आपके लिए आज का दिन मानसिक रूप से उलझन वाला हो सकता है। आप महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

मिथुन: आज आपका कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना होगा जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। कोई भी काम काफी सोचकर करें।

कर्क: यह एक व्यस्त और खुशहाल दिन है, नए अवसर आपके सामने आएंगे और की जाने वाली यात्राएं वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। भाग्‍य भी आपका साथ देगा।

सिंह: आज भाग्‍य आपका साथ नहीं देगा और आपको किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

कन्या: आज का दिन शुभ है। कुछ लोगों को संतान का सुख प्राप्त होगा। इस राशि वालों को मित्रों तथा रिश्‍तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी और दान पुण्‍य में खर्च होगा।

तुला: आज नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि और लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है। आज कोई रुका कार्य पूर्ण होने से आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: आज कोई भी काम करने से पहले अच्‍छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्‍याल रखने की आवश्यकता है। अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें और इस वक्‍त किसी भी प्रकार के बाहर के खाने से बचें।

धनु: आज भाग्‍य साथ देगा और जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी और आपको धन समृद्धि के मामले में सब कुछ प्राप्‍त होगा।

मकर: इस वक्‍त आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करें इससे आप अपने कार्यक्षेत्र एवं रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खिया बटोरेंगे। आज भाग्‍य आपका साथ देगा और जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए खास है और राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। भाग्‍य आपका साथ देगा।

मीन: आज आप दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहोल में बीतेगा। जो भी नया करेंगे उसमें भाग्‍य भी आपका साथ देगा।

Next Story