भारत

आज का पंचांग, 6 मार्च 2023

Nilmani Pal
6 March 2023 12:38 AM GMT
आज का पंचांग, 6 मार्च 2023
x

आज का पंचांग 6 मार्च 2023, सोमवार: राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 15, शक संवत 1944, फाल्गुन शुक्ल, चतुर्दशी, सोमवार, विक्रम संवत 2079। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 22। शब्बान-13, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 मार्च सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। चतुर्दशी तिथि सायं 04 बजकर 18 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 05 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।

सुकर्मा योग रात्रि 08 बजकर 54 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। वणिज करण सायं 04 बजकर 18 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार - होलिका दहन (प्रदोष काल), श्री सत्यनारायण व्रत, लक्ष्मी नारायण व्रत।

सूर्योदय का समय 6 मार्च 2023 : सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 6 मार्च 2023 : शाम 6 बजकर 23 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 6 मार्च 2023 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 9 बजकर 25 मिनट से 11 बजकर 12 मिनट तक। रवि योग सुबह 6 बजकर 41 मिनट से मध्‍यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 6 मार्च 2023 :

राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 56 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 16 मिनट से 4 बजकर 3 मिनट तक। भद्राकाल दोपहर 4 बजकर 17 मिनट से 5 बजकर 15 मिनट तक।

आज का उपाय : भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करें और शिव चालीसा का पाठ करें (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Next Story