भारत

आज का पंचांग, 31 मार्च 2023

Nilmani Pal
31 March 2023 12:37 AM GMT
आज का पंचांग, 31 मार्च 2023
x

आज का पंचांग शुक्रवार: राष्ट्रीय मिति चैत्र 10, शक संवत 1945, चैत्र शुक्ल दशमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 18। रमजान 08, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 मार्च सन 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु।

राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दशमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 59 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 57 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 56 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। तैतिल करण मध्याह्न 12 बजकर 45 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार - चैत्र नवरात्रि व्रत पारणा।

सूर्योदय का समय 31 मार्च 2023 : सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 31 मार्च 2023 : शाम 6 बजकर 38 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 31 मार्च 2023 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 37 मिनट से 7 बजे तक। अमृत काल शाम 6 बजकर 46 मिनट से 8 बजकर 34 मिनट तक। रवि योग पूरे दिन रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 31 मार्च 2023 :

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 42 मिनट से 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट तक।

आज का उपाय : माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Next Story