भारत

आज का पंचांग, 24 मार्च 2023

Nil dhankar
24 March 2023 6:05 AM IST
आज का पंचांग, 24 मार्च 2023
x

राष्ट्रीय मिति चैत्र 03, शक संवत 1945, चैत्र शुक्ल तृतीया, शुक्रवार विक्रम संवत् 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 11। रमजान 01, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 मार्च सन 2023 ई॰।

सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। तृतीया तिथि सायं 05 बजे तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ।

अश्विनी नक्षत्र अपराह्न 01 बकर 22 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 42 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। गर करण सायं 05 बजे तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार : तीसरा नवरात्र, गणगौर और श्री मत्स्य जयंती।

सूर्योदय का समय 24 मार्च 2023: सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 24 मार्च 2023: शाम 6 बजकर 34 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 24 मार्च 2023:

अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 33 मिनट से 6 बजकर 57 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 24 मिनट से 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 21 मिनट से दोपहर 1 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। रवि योग दोपहर में 1 बजकर 22 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 20 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 24 मार्च 2023 :

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 48 मिनट से 9 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। उसके बाद दोपहर में 12 बजकर 52 मिनट से 1 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय : आज मां चंद्रघंटा की पूजा करें और दूध से बनी मिठाइयों का मां को भोग लगाएं। 5 कन्याओं को मिठाई खिलाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।


Next Story