भारत

आज का पंचांग, 8 जुलाई 2023

Nilmani Pal
8 July 2023 12:40 AM GMT
आज का पंचांग, 8 जुलाई 2023
x

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 17, शक सम्वत् 1945 प्रथम (शुद्ध) श्रावण कृष्ण, षष्ठी, शनिवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 24। जिल्हिजा 19, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 जुलाई सन् 2023 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि रात्रि 09 बजकर 52 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 36 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग सायं 05 बजकर 23 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 11 बजकर 05 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 02 बजकर 58 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 8 जुलाई 2023 : सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 8 जुलाई 2023 : शाम 7 बजकर 22 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 8 जुलाई 2023 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 9 मिनट से 4 बजकर 49 मिनट तक। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक। अमृत काल सुबह 1 बजकर 9 मिनट से 2 बजकर 38 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 8 जुलाई 2023 :

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 57 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सुबह 7 बजकर 42 मिनट से 8 बजकर 27 मिनट तक। भद्रा रात में 9 बजकर 51 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।

आज का उपाय : शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Next Story