भारत

आज का पंचांग, 7 फरवरी 2022

Nilmani Pal
7 Feb 2022 12:31 AM GMT
आज का पंचांग, 7 फरवरी 2022
x

राष्ट्रीय मिति माघ 18, शक संवत 1943, माघ शुक्ल सप्तमी, सोमवार, विक्रम संवत 2078। सौर माघ मास प्रविष्टे 25, रज्जब 5, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 फरवरी सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सप्तमी तिथि अगले दिन सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र सायं 06 बजकर 59 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ।

शुभ योग सायं 04 बजकर 43 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ, गर करण सायं 05 बजकर 28 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार – रथ-आरोग्य सप्तमी, पुत्र सप्तमी व्रत, श्री माधवाचार्य जयंती।

सूर्योदय का समय 7 फरवरी 2022: सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 7 फरवरी 2022: शाम 06 बजकर 05 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 7 फरवरी 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 25 मिनट से 03 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 54 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 11 बजकर 14 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। रवि योग सुबह 07 बजकर 06 मिनट से 06 बजकर 59 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 7 फरवरी 2022 :

राहु काल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से 01 बजकर 41 मिनट तक इसके बाद दोपहर 03 बजकर 09 मिनट से 03 बजकर 53 मिनट तक। भद्रा अगली सुबह 06 बजकर 15 मिनट से 07 बजकर 15 मिनट तक।

आज के उपाय : गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। सूर्य देव को जल दें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Next Story