भारत

आज का पंचांग, 6 मई 2022

Janta Se Rishta Admin
6 May 2022 12:36 AM GMT
आज का पंचांग, 6 मई 2022
x

राष्ट्रीय मिति वैशाख 16, शक संवत 1944, वैशाख, शुक्ल, पंचमी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 23, शव्वाल 04, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 मई सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।

राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। पंचमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 33 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, आद्र्रा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 20 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ, धृतिमान योग सायं 07 बजकर 06 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ।

बालव करण मध्याह्न 12 बजकर 33 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा अगले दिन तड़के 05 बजकर 35 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा। आज ही आद्यगुरू श्री शंकराचार्य जयंती।

सूर्योदय का समय 06 मई 2022 : सुबह 05 बजकर 36 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 06 मई 2022 : शाम 06 बजकर 59 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 06 मई 2022 :

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 03 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से अगले दिन 7 अप्रैल तक 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक। रवि योग रात 9 बजकर 20 मिनट से अगली सुबह 7 अप्रैल को 5 बजकर 3 मिनट कर रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 06 मई 2022 :

राहुकाल दोपहर 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 17 मिनट से 9 बजकर 11 मिनट तक और इसके बाद दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से 01 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। आज काल चौघड़िया सुबह 10 बजकर 37 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक। लाभ चौघड़िया सुबह 7 बजकर 16 मिनट से 8 बजकर 57 मिनट कर रहेगा।

– आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta