भारत

आज का पंचांग, 6 अक्टूबर 2022

Nilmani Pal
6 Oct 2022 12:33 AM GMT
आज का पंचांग, 6 अक्टूबर 2022
x

राष्ट्रीय मिति आश्विन 14, शक संवत 1944, आश्विन, शुक्ल, एकादशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2079। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 20, रवि-उल्लावल 09, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 अक्टूबर सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, शरद ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। एकादशी तिथि प्रातः 09 बजकर 41 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र सायं 07 बजकर 42 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ।

शूल योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 20 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 09 बजकर 41 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 08 बजकर 28 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार - पापांकुशा एकादशी व्रत, भरत मिलाप।

सूर्योदय का समय 6 अक्टूबर 2022 : सुबह 06 बजकर 16 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 6 अक्टूबर 2022 : शाम 06 बजकर 01 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 6 अक्टूबर 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 50 मिनट से 06 बजकर 14 मिनट तक। अमृत काल सुबह 09 बजकर 58 मिनट से 11 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 6 अक्टूबर 2022 :

राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 02 बजकर 54 मिनट से 03 बजकर 41 मिनट तक। भद्राकाल सुबह 06 बजकर 17 मिनट से 09 बजकर 40 मिनट तक। पंचक काल सुबह 08 बजकर 28 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक।

आज का उपाय : भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Next Story