भारत

आज का पंचांग, 30 अगस्त 2023

Nilmani Pal
30 Aug 2023 12:37 AM GMT
आज का पंचांग, 30 अगस्त 2023
x

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 08, शक सम्वत् 1945 द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल चतुर्दशी, बुधवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 14, सफ़र 12, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 30 अगस्त सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ।

धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 47 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग रात्रि 09 बजकर 32 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। वणिज करण पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 19 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार पंचक प्रारंभ पूर्वाह्न 10 बजकर 19 मिनट पर, श्रावणी उपाकर्म, यजुर्वेद-अथर्ववेद उपाकर्म, श्री सत्यनारायण व्रत, कोकिला व्रत पूर्ण, गायत्री जयंती।

सूर्योदय का समय 30 अगस्त 2023 : सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 30 अगस्त 2023 : शाम में 6 बजकर 45 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त 2023 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 28 मिनट से 5 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक। गोधूलि बेला सुबह 6 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। अमृत काल सुबह 5 बजकर 58 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 30 अगस्त 2023 :

राहुकाल सुबह 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। गुलिक काल 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। भद्रा काल 10 बजकर 58 मिनट से 9 बजकर 1 मिनट तक। पंचक सुबह 10 बजकर 19 मिनट से अगले दिन 31 तारीख को 5 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय : आज भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना करें।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Next Story