भारत

आज का पंचांग, 29 मार्च 2022

Nilmani Pal
29 March 2022 12:36 AM GMT
आज का पंचांग, 29 मार्च 2022
x

राष्ट्रीय मिति चैत्र 08, शक संवत 1944, चैत्र कृष्ण, द्वादशी, मंगलवार, विक्रम संवत 2078। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 16, शब्बान 25, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 मार्च सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि अपराह्न 02 बजकर 39 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ, धनिष्ठा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 28 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ।

साध्य योग अपराह्न 03 बजकर 13 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ, तैतिल करण अपराह्न 02 बजकर 39 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार – भौम प्रदोष व्रत, वारुणी योग (पूर्व)।

सूर्योदय का समय 29 मार्च 2022 : सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 29 मार्च 2022 : शाम 06 बजकर 37 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 29 मार्च 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 25 मिनट से 06 बजकर 49 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि 03 बजकर 48 मिनट से 05 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। द्विपुष्कर योग सुबह 06 बजकर 15 मिनट से 11 बजकर 28 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 29 मार्च 2022 :

राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 43 मिनट से 09 बजकर 33 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 16 मिनट से 12 बजकर 02 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।

आज के उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Next Story