भारत

आज का पंचांग, 29 जनवरी 2022

Nil dhankar
29 Jan 2022 6:06 AM IST
आज का पंचांग, 29 जनवरी 2022
x

राष्ट्रीय मिति माघ 09, शक संवत् 1943, माघ कृष्ण, द्वादशी, शनिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर माघ मास प्रविष्टे 16, जमादि उल्सानी-25, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 जनवरी सन् 2022 ई॰।

सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि रात्रि 08 बजकर 38 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ।

मूल नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 49 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ, व्याघात योग सायं 06 बजकर 02 मिनट तक हर्षण योग का आरंभ।

कौलव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 02 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार : तिल द्वादशी।

सूर्योदय का समय 29 जनवरी 2022 : सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 29 जनवरी 2022 : शाम 5 बजकर 58 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त 29 जनवरी 2022 :

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 22 मिनट से 3 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 8 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 47 मिनट से 6 बजकर 11 मिनट तक। अमृत काल आधी रात के बाद 1 बजकर 47 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 29 जनवरी 2022 :

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर मुहूर्त सुबह 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 3 मिनट तक। उसके बाद 12 बजकर 56 से 1 बजकर 39 मिनट तक।

आज के उपाय : आज काले कपड़े न पहनें और रात के भोजन में उड़द दाल की खिचड़ी खाएं। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Next Story