भारत

आज का पंचांग, 28 दिसंबर 2022

Nilmani Pal
28 Dec 2022 12:37 AM GMT
आज का पंचांग, 28 दिसंबर 2022
x

राष्ट्रीय मिति पौष 07, शक संवत् 1944, पौष, शुक्ल, षष्ठी, बुधवार, विक्रम संवत् 2079। सौर पौष मास प्रविष्टे 13, जमादि-उल्सानी-04, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 दिसम्बर सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि रात्रि 08 बजकर 45 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 46 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।

सिद्धि योग अपराह्न 02 बजकर 20 मिनट तक उपरांत व्यतीपात योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 09 बजकर 49 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा अगले दिन तड़के 05 बजकर 55 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 28 दिसंबर 2022 : सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 28 दिसंबर 2022 : शाम 05 बजकर 32 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 28 दिसंबर 2022 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से 02 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 30 मिनट से 05 बजकर 57 मिनट तक। अमृत काल अगली सुबह 04 बजकर 04 मिनट से 05 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 07 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।

आज का उपाय : माता दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Next Story