भारत

आज का पंचांग, 28 अप्रैल 2023

Nil dhankar
28 April 2023 6:09 AM IST
आज का पंचांग, 28 अप्रैल 2023
x

राष्ट्रीय मिति वैशाख 08, शक संवत 1945, वैशाख, शुक्ल अष्टमी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2080। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 15। शव्वाल-07, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 अप्रैल सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

अष्टमी तिथि सायं 04 बजकर 02 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 53 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। शूल योग प्रातः 09 बजकर 38 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। बव करण सायं 04 बजकर 02 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार श्री दुर्गाष्टमी, श्री बगलामुखी जयन्ती (अर्धरात्रि व्यापिनी), गण्डमूल प्रातः 09 बजकर 53 मिनट बाद।

सूर्योदय का समय 28 अप्रैल 2023 : सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 28 अप्रैल 2023 : शाम 6 बजकर 54 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 28 अप्रैल 2023 :

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 53 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 1 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 28 अप्रैल 2023 :

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 22 मिनट से 9 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इसके बाद 12 बजकर 45 मिनट से 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय : मां लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Next Story