भारत

आज का पंचांग, 26 जून 2022

Nil dhankar
26 Jun 2022 6:07 AM IST
आज का पंचांग, 26 जून 2022
x

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 5, शक संवत् 1944, आषाढ़ कृष्ण, त्रयोदशी, रविवार, विक्रम संवत् 2079। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 12, जिल्काद 25, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 जून सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। त्रयोदशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 26 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 06 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ।

धृतिमान योग प्रातः 05 बजकर 53 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 02 बजकर 18 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार : रवि प्रदोष व्रत 2022।

सूर्योदय का समय 26 जून 2022 : सुबह 05 बजकर 25 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 26 जून 2022 : शाम 07 बजकर 23 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 26 जून 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 9 मिनट से 7 बजकर 33 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 26 मिनट से 12 बजकर 13 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 26 जून 2022 :

राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 5 बजकर 31 मिनट से शाम को 6 बजकर 27 मिनट तक। भद्रा अगले दिन रात को 3 बजकर 25 मिनट से सुबह 5 बजकर 25 मिनट तक। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Next Story