भारत

आज का पंचांग, 24 मई 2022

Nilmani Pal
24 May 2022 12:36 AM GMT
आज का पंचांग, 24 मई 2022
x

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 03, शक संवत 1944, ज्येष्ठ, कृष्ण, नवमी, मंगलवार, विक्रम संवत 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 11, शव्वाल 22, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 मई सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 46 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात 10 बजकर 23 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।

विष्कुंभ योग रात 11 बजकर 40 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ, गर करण पूर्वाह्न 10 बजकर 46 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 04 बजकर 27 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 24 मई 2022 : सुबह 05 बजकर 25 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 24 मई 2022 : शाम 07 बजकर 10 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 24 मई 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 35 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 56 मिनट से 07 बजकर 20 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग रात 10 बजकर 33 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 26 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 24 मई 2022 :

राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 11 मिनट से 09 बजकर 06 मिनट तक रहेगा इसके बाद 11 बजकर 16 मिनट से 11 बजकर 57 मिनट तक। भद्रा रात्रि 10 बजकर 34 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 26 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।

आज का उपाय : बजरंग बाण का पाठ कीजिए। हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Next Story