भारत

आज का पंचांग, 24 जनवरी 2023

Nilmani Pal
24 Jan 2023 12:36 AM GMT
आज का पंचांग, 24 जनवरी 2023
x

राष्ट्रीय मिति माघ 4, शक संवत 1944, माघ, शुक्ल, तृतीया, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079। सौर माघ प्रविष्टे 11, रज्जब-01, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 जनवरी सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि अपराह्न 3 बजकर 23 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 58 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।

वरीयान योग रात्रि 9 बजकर 36 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 3 बजकर 23 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार - गौरी तृतीया (गोंतरी) व्रत, श्री गणेश तिल चतुर्थी, वरद (कुंद) चतुर्थी।

सूर्योदय का समय 24 जनवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 24 जनवरी 2023 : शाम 5 बजकर 53 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 24 जनवरी 2023 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 51 मिनट से 6 बजकर 18 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 7 बजकर 13 मिनट से दोपहर 04 बजकर 40 मिनट तक, इसके बाद रात्रि 9 बजकर 58 मिनट से अगले दिन 7 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 24 जनवरी 2023 :

राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 4 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्यरात्रि 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 06 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा। भद्राकाल अगली सुबह 1 बजकर 53 मिनट से सुबह 7 बजकर 13 मिनट तक।

आज का उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Next Story