भारत

आज का पंचांग, 22 सितंबर 2022

Nil dhankar
22 Sept 2022 6:05 AM IST
आज का पंचांग, 22 सितंबर 2022
x

आज का पंचांग यानि दैनिक पंचांग अंग्रेंजी में Daily Panchang भी कह सकते हैं। दिन की शुरुआत अच्छी हो, जो काम हम आज करने वाले हैं उसमें हमें सफलता मिले। घर से लेकर दफ्तर तक, पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में आज हम जो निर्णय लेने वाले हैं उनके परिणाम हमें सकारात्मक मिलें इसके लिये जरुरी है कि वह कार्य शुभ समय, शुभ मुहूर्त में शुरु किये जायें। महत्व पूर्ण निर्णय लेने के समय ग्रह, नक्षत्र एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हमारे लिये कर रहे हों। इसी की जानकारी हमें आज का पंचांग से मिलती है।

तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण दैनिक पंचांग के मुख्य पांच अंग होते हैं।

तिथि

एक माह में दो पक्ष होते हैं। एक पक्ष में पंद्रह तिथियां होती है। पहली तिथि को प्रतिपदा कहा जाता है। कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली प्रतिपदा को कृष्ण प्रतिपदा कहा जाता है तो शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को शुक्ल प्रतिपदा। कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या होती है तो शुक्ल पक्ष का समापन पूर्णिमा को होता है।

वार

एक सप्ताह में सात वार होते हैं जो कि सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार हैं।

नक्षत्र

नक्षत्रों की संख्या ज्योतिष शास्त्र में 27 मानी गई है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा जिस नक्षत्र में होते हैं उसी के नाम पर हिंदू महीनों के नाम रखे गये हैं।

योग

वैसे तो अलग-अलग पंचांग व अलग-अलग ज्योतिषीय पद्धतियों में योगों की संख्या भी अलग-अलग होती है किसी किसी में यह संख्या 300 से भी ऊपर होती हैं लेकिन मुख्यत: इनकी संख्या 27 मानी जाती है।

करण

करण किसी भी तिथि के आधे हिस्से को कहा जाता है। इस प्रकार एक तिथि में दो करण होते हैं। माह के दोनों पक्षों की तिथियों को मिलाकर देखा जाये तो 30 तिथियां बनती हैं इस प्रकार से करणों की संख्या भी 60 हो जाती है।

Next Story