भारत

आज का पंचांग, 18 जुलाई 2023

Nilmani Pal
18 July 2023 12:34 AM GMT
आज का पंचांग, 18 जुलाई 2023
x

आज का पंचांग 18 जुलाई 2023, मंगलवार: राष्ट्रीय मिति आषाढ़, 27 शक संवत् 1945 प्रथम (अधिक) श्रावण शुक्ल, प्रतिपदा, मंगलवार, विक्रम संवत् 2080। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 03। जिल्हिजा 29, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 जुलाई सन् 2023 ई०। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 10 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजरक 58 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ।

हर्षण योग प्रातः 09 बजकर 36 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। किस्तुघ्न करण अपराह्न 01 बजकर 06 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार - सावन मलमास प्रारंभ, प्रथम (अधिक) सावन शुक्ल पक्ष प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 18 जुलाई 2023 : सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 18 जुलाई 2023 : शाम 7 बजकर 20 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 18 जुलाई 2023 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 11 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से 3 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 23 मिनट से 1 बजकर 7 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 18 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 49 मिनट से 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 18 जुलाई 2023 :

राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 48 मिनट से 9 बजकर 41 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्यरात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 23 मिनट तक।

Next Story