भारत

आज का पंचांग, 16 मार्च 2023

Nil dhankar
16 March 2023 6:14 AM IST
आज का पंचांग, 16 मार्च 2023
x

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 25, शक संवत 1944, चैत्र कृष्ण नवमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2079। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 03। शब्बान-23, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 मार्च सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।

नवमी तिथि 04 बजकर 40 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 47 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। व्यतीपात योग पूर्वाह्न 10 बजकर 06 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। गर करण सायं 04 बजकर 40 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 16 मार्च 2023 : सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 16 मार्च 2023 : शाम 6 बजकर 29 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 16 मार्च 2023 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 54 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 51 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 12 बजकर 18 मिनट 1 बजकर 48 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 16 मार्च 2023 :

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक होगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 18 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 6 मिनट तक।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Next Story