भारत

आज का पंचांग, 15 फरवरी 2022

Nilmani Pal
15 Feb 2022 12:35 AM GMT
आज का पंचांग, 15 फरवरी 2022
x

राष्ट्रीय मिति माघ 26, शक संवत 1943, माघ शुक्ल, चतुर्दशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2078। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 04, रज्जब 13, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 फरवरी सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि रात्रि 09 बजकर 43 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ, पुष्य नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 49 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ।

सौभाग्य योग रात्रि 09 बजकर 17 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ, गर करण प्रातः 09 बजकर 06 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 15 फरवरी 2022 : सुबह 06 बजकर 59 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 15 फरवरी 2022 : शाम 06 बजकर 11 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 15 फरवरी 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से 03 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 59 मिनट से 06 बजकर 24 मिनट तक। रवि योग सुबह 07 बजे से दोपहर 01 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 01 बजकर 49 मिनट से अगले दिन 06 बजकर 59 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 15 फरवरी 2022 :

राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 09 बजकर 14 मिनट से 09 बजकर 59 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 18 मिनट से 12 बजकर 09 मिनट तक। भद्रा रात्रि 09 बजकर 42 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 59 मिनट तक।

आज के उपाय : हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Next Story