भारत

आज का पंचांग, 14 मई 2023

Nilmani Pal
14 May 2023 12:37 AM GMT
आज का पंचांग, 14 मई 2023
x

आज का पंचांग 14 मई 2023, रविवार: राष्ट्रीय मिति वैशाख 24, शक संवत 1945, ज्येष्ठ कृष्ण दशमी, रविवार, विक्रम संवत् 2080। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 31। शव्वाल-23, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 मई सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।

राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दशमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 47 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

शतभिषा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 16 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।

ऐंद्र योग प्रातः 06 बजकर 35 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 03 बजकर 45 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 24 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 14 मई 2023 : सुबह 5 बजकर 31 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 14 मई 2023 : शाम 7 बजकर 4 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 14 मई 2023 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 33 मिनट से 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल रात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 3 मिनट से 7 बजकर 24 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 14 मई 2023 :

राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 5 बजकर 16 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। पंचक काल पूरे दिन रहेगा। भद्रा दोपहर के बाद 3 बजकर 43 मिनट से 2 बजकर 46 मिनट तक।

आज का उपाय : सूर्य पुराण का पाठ और लाल गाय को गुड़ रोटी खिलाना शुभ फलदायी होगा। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Next Story