भारत

आज का पंचांग, 13 अक्टूबर 2022

Nilmani Pal
13 Oct 2022 12:35 AM GMT
आज का पंचांग, 13 अक्टूबर 2022
x

राष्ट्रीय मिति आश्विन 21, शक संवत 1944, कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2079। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 27, रवि-उल्लावल 16, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 अक्टूबर सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।

चतुर्थी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 09 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र सायं 06 बजकर 41 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ।

सिद्धि योग अपराह्न 01 बजकर 54 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 02 बजकर 35 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 13 अक्टूबर 2022 : सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 13 अक्टूबर 2022 : शाम 05 बजकर 54 मिनट पर।

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 41 मिनट से 05 बजकर 31 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से 02 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 42 मिनट से 6 बजकर 6 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि 1 बजकर 34 मिनट से 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगा।

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगा, इसके बाद दोपहर 2 बजकर 49 मिनट से 03 बजकर 35 मिनट तक।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

आपके लिए

Next Story