भारत

आज का पंचांग, 12 मार्च 2022

Nilmani Pal
12 March 2022 12:34 AM GMT
आज का पंचांग, 12 मार्च 2022
x

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 20, शक संवत् 1943, फाल्गुन शुक्ल, नवमी, विक्रम संवत् 2078। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 28, शब्बान 07, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 मार्च सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु।

राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। नवमी तिथि प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 08 बजकर 08 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ, मृगशिरा नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 35 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र का आरंभ।

आयुष्मान योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 10 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ, बालव करण सायं 06 बजकर 52 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 12 मार्च 2022 : सुबह 06 बजकर 35 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 12 मार्च 2022 : शाम 06 बजकर 27 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त 12 मार्च 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 15 मिनट से 06 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। अमृत काल अगली सुबह 06 बजकर 18 मिनट से 08 बजकर 06 मिनट तक। रवि योग दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 35 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 12 मार्च 2022 :

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 58 मिनट से 09 बजकर 45 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 12 बजकर 55 मिनट से 01 बजकर 42 मिनट तक।

आज के उपाय : लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें, कन्याओं को फल का दान दें।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Next Story